बदायूं। शहर में ट्रैफिक नियंत्रण के लिए लगाई गईं लाइटों की बत्ती बंद पड़ी है। इसके कारण शहर में हर तरफ जाम लग रहा है।
शहर के चार मुख्य चौराहों पर जाम से निजात दिलाने के लिए वर्ष 2016 में सर्वे कर करीब 48 लाख रुपये की लागत से भामाशाह चौक (पुलिस लाइन), परशुराम चौक (लावेला चौक), शहीद भगत सिंह चौक (नवादा तिराहा) और इंदिरा चौक पर ट्रैफिक लाइटें लगाई थीं। शुरुआती दौर में इन सिग्नलों का संचालन सुचारु रूप से हुआ और यातायात पुलिस ने भी इनका प्रभावी उपयोग किया। आम लोगों को भी इससे काफी राहत मिली थी।
वर्ष 2017 के बाद एक-एक कर सभी ट्रैफिक लाइटें खराब होती चली गईं और फिर कभी ठीक नहीं कराई गईं। वर्तमान स्थिति यह है कि कई स्थानों पर सिग्नल के खंभे तक क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जबकि कहीं लाइटें गायब हैं।
शहर के ये चौराहा भी बने जाम के मुख्य प्वाइंट
शहर में भामाशाह चौक, इंदिरा चौक, लावेला चौक और नवादा तिराहे के अलावा अब महाराणा प्रताप चौक (कचहरी तिराहा), लालपुल तिराहा, गांधी ग्राउंड, गोपी चौक, पथिक चौक और सुभाष चौक जैसे नए जाम के मुख्य स्थान उभर आए हैं। इन स्थानों पर लोगों को प्रतिदिन जाम से होकर गुजरना पड़ रहा है।
फोटो- 14
ट्रैफिक लाइटों का संचालन हो जाए तो जाम से निजात मिलेगी। हर तरफ से वाहनों से चलने से जाम ही लगा रहता, इससे ऑफिस आने जाने में जाम से जूझना पड़ता है।
पवन
-
फोटो- 15
प्रतिदिन पुलिस लाइन चौराहा और कचहरी चौराहा से गुजरना पड़ता है, यहां पर प्रतिदिन जाम लगा रहता है, ट्रैफिक लाइटों को संचालन हो जाए तो एक तरफ से वाहन चलेंगे तो लोगों को राहत मिलेगी।
- प्रतिपाल सिंह
वर्जन-
शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए लगातार प्रयास चल रहे हैं। बेहतर यातायात व्यवस्था बने इसके लिए शहर वासियों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं। जो कमियां हैं उन्हें जल्द ही दूर कराया जाएगा।
अंकिता शर्मा, एसएसपी
शहर के लावेला चौक पर लगा जाम। संवाद
शहर के लावेला चौक पर लगा जाम। संवाद
शहर के लावेला चौक पर लगा जाम। संवाद
शहर के लावेला चौक पर लगा जाम। संवाद