फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगशाला में आग लगी, लाखों  की क्षति, दो लोग घायल

Wed, 10 May 2017 11:57 PM IST
 अमर उजाला ब्यूरो       सहसवान।
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विद्युत पोल से ट्रक टकराने से हुआ हादसा, घायल अस्पताल में    
विज्ञापन

 ट्रैक्टर की टक्कर लगने से गिरे विद्युत पोल की चपेट में आकर रंगशाला में आग लग गई। हादसे में रंगशाला स्वामी समेत तीन लोग घायल हो गए। करीब तीन लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रंगशाला स्वामी की पत्नी ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।      
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली के गांव परसौना निवासी पप्पू की पत्नी रेखा ने कोतवाली में तहरीर दी है। उसका कहना है कि वह शादी विवाह मे रंगशाला का काम करती है। गांव कुआडांडा से रंगशाला का कार्यक्रम करके अपने गांव लौट रही थी। रास्ते में होतीपुर के पास ट्रैक्टर ने विद्युत पोल को टक्कर मार दी। इससे पोल टूट गया। बिजली का तार उसकी रंगशाला पर गिर गया। इससे रंगशाला मे आग लग गई। उसमे सवार रेखा, पूजा, अनिल और पंकज ने किसी तरह कूद कर जान बचाई। रंगशाला से कूदते समय उसका पैर टूट गया और उसकी बेटी भी घायल हो गई। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर भाग गया। रेखा का कहना है कि उसने शादी ब्याह में रंगशाला ले जाने के लिए ट्रैक्टर किराए पर लिया था। यह ट्रैक्टर वह हटाना चाहती थी। इसी रंजिश में ट्रैक्टर के चालक ने विद्युत पोल में टक्कर मारी। रंगशाला में आग लगने से उसका करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें