फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छेड़खानी से आहत किशोरी ने की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से आहत किशोरी ने छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह पत्नी का इलाज कराने 10 जनवरी को बरेली गया था। घर पर अकेली बेटी आलू के खेत में लहसुन की पत्तियां तोड़ने गई थी। आरोप है कि रोहित उसे सरसों के खेत में ले गया और छेड़खानी की। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाया, जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
किशोरी ने आत्मग्लानि के चलते घर आकर छत से छलांग लगा दी। यह देख परिवार के लोग उसे जिला मुख्यालय ले गए और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जब वह पत्नी के साथ घर लौटा तब उसे घटना की जानकारी हुई। उसावां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें