फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। उझानी से उसहैत थाना क्षेत्र के गांव न्योली निवासी कासिम समेत पांच युवक बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 8 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा लेने जा रहे थे। रास्ते में अचानक न्योली गांव के पास एक गाय के सामने आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। कासिम और मैसर ट्रॉली के पलटने से उसकी साइड की चपेट मेंं आ गए। इसमें कासिम (24 साल) पुत्र बाबू की मौत हो गई। मैसर अली गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उझानी के मोहल्ला गद्दी टोला निवासी कासिम मोहल्ले के मेसर अली, वैसर, समुद्दीन और जगा के साथ उसहैत थाना क्षेत्र के गांव न्योली से ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा लेने जा रहे थे। कासिम, मैसर और दो लोग खाली ट्रॉली में बैठे हुए थे। बताते हैं कि न्योली गांव से तीन किलोमीटर पहले ही मार्ग पर सामने से अचानक गाय आ गई, जिसे बचाने के चक्कर पर ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली में बैठे लोग दब गए।
ट्रॉली की साइड की चपेट में आने से कासिम और मैसर अली को गंभीर चोटें आईं। कासिम की सबसे ज्यादा हालात खराब थी। आसपास के लोगों ने युवकों को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने कासिम को मृत घोषित कर दिया। वहीं मैसर अली को गंभीर चोटें आई हैं, उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अन्य सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन



अनेकपाल के रूप में हुई मृत युवक की पहचान
उझानी। बिल्सी रोड पर बरामयखेड़ा गांव में बुधवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से मृत अज्ञात युवक की शिनाख्त उघैती क्षेत्र के गांव बडौली सागरपुर निवासी अनेकपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शिनाख्त की कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
हादसा रात करीब आठ बजे हुआ था। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि उघैती थाना क्षेत्र के गांव बडौली सागरपुर निवासी अनेकपाल (30 साल) पुत्र रूम सिंह और उन्हीं के गांव के चिराग शर्मा (18 साल) पुत्र दिनेश शर्मा बाइक से बदायूं जा रहे थे। रास्ते में दोनों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में अनेकपाल की मौके पर ही मौत हो गई। चिराग गंभीर चोट आने की वजह से बोल नहीं पा रहे थे।
हादसे की सूचना के बाद देर रात अस्पताल पहुंचे परिजनों ने मृतक के शव की शिनाख्त की कार्रवाई पूरी की। अनेकपाल के चचेरे भाई सुभाष ने पुलिस को बताया कि हादसा ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुआ। दोनों हेलमेट भी लगाए थे। अनेकपाल का हेलमेट भी चकनाचूर हो गया था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें