फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली कनेक्शन काटने गई टीम से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊं। उसावां थाना क्षेत्र के गांव सुनेसर में विद्युत राहत योजना के तहत राजस्व वसूली करने गई बिजली निगम की टीम के साथ गाली-गलौज व मारपीट का मामला सामने आया है। टीम ने थाना उसावां में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामला तीन फरवरी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र म्याऊं से ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) टीम राजस्व वसूली एवं बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने के उद्देश्य से गांव सुनेसर पहुंची थी। इसी दौरान टीम ने गांव निवासी एक व्यक्ति बकाया में विद्युत कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन कटने से आक्रोशित इस व्यक्ति ने टीम के सदस्यों के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर हाथापाई पर उतर आया।
टीम का आरोप है कि आरोपी ने उनके उपकरण भी तोड़ दिए। स्थिति बिगड़ती देख टीम ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन

घटना के बाद विद्युत निगम की ओटीएस टीम ने थाना उसावां पहुंचकर मामले की शिकायत की है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें