नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबतोरी पर लगे आरोग्य मेले में मरीजों को देखते डॉ. जहीर अहमद। संव
बदायूं। जिले में रविवार को आयोजित आरोग्य मेलों में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही फिर उजागर हुई। कई केंद्रों पर समय से ओपीडी नहीं खुली, मरीजों को जांच सुविधा नहीं मिली और दवा देकर ही चलता कर दिया गया। कुछ केंद्रों पर डॉक्टरों ने जांचें कराकर रिपोर्ट दीं, तो कुछ पर स्टाफ समय से नहीं पहुंचा।
दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबतोरी पर आरोग्य मेले में अपराह्न 2:30 बजे तक 71 मरीजों ने उपचार कराया। इनमें ज्यादातर खांसी, जुकाम, बुखार और एलर्जी से पीड़ित थे। डॉक्टर की सलाह पर 15 मरीजों की जांच लैब टेक्नीशियन असर जावेद ने की। इनमें तीन मलेरिया, दो टाइफाइड, चार पीलिया और छह शुगर की जांचें की गईं, सभी की रिपोर्ट सामान्य आई। केंद्र पर डॉक्टर जहीर अहमद, फार्मासिस्ट समद अली, वार्ड बॉय कैलाश कुमार और एएनएम गीता सैनी मौजूद रहीं।
फैजगंज बेहटा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेला तय समय पर शुरू नहीं हुआ। पूर्वाह्न 10:30 बजे तक केवल स्वीपर अरविंद सफाईकर्मी मौजूद मिले। उसके बाद में बाकी स्टाफ पहुंचा।
वहीं, चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल सिंह ने मरीजों को देखा और फार्मासिस्ट निशाकर शर्मा से दवा वितरण कराया। होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका कुशवाहा और आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने भी मरीजों को देखा। अपराह्न दो बजे तक लगभग 90 मरीजों को देखा गया, लेकिन किसी की जांच नहीं की गई। जांचकर्ता एलटी श्याम सुंदर एक बजे तक ओपीडी में उपस्थित नहीं मिले।
नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबतोरी पर लगे आरोग्य मेले में मरीजों को देखते डॉ. जहीर अहमद। संव