फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खो-खो में संविलियन विद्यालय पलिया झंडा की टीम जीती

विज्ञापन
सालारपुर में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी में भाग लेतीं छात्राएं।स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
बदायूं। ब्लाॅक सालारपुर में शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। जूनियर बालिका वर्ग में संविलियन विद्यालय पलिया झंडा की टीम विजयी रही। उपविजेता संविलियन विद्यालय शिकारपुर की टीम रही।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र सालारपुर पर ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। ब्लॉक प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर 100 मीटर दौड़ का शुभारंभ किया। इसके बाद में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। प्राथमिक बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ मेंं प्राथमिक विद्यालय बार्खिन की वंशिका प्रथम, प्राथमिक विद्यालय भगवतीपुर की मुस्तान द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बार्खिन की अंजलि प्रथम, संविलियन विद्यालय शिकारपुर की खुशबू द्वितीय रहीं।
उच्च प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय की पलक प्रथम, संविलियन विद्यालय पालिया झंडा की रौनक द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में संविलियन विद्यालय अर्सिस की दीक्षा प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय नरऊपसा की पलक द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में संविलियन विद्यालय अर्सिस की दीक्षा प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय की लक्ष्मी द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

वहीं जूनियर बालक वर्ग की खो-खो में संविलियन विद्यालय सादुल्लागंज विजेता और संविलियन विद्यालय शिकारपुर उपविजेता रहा। जूनियर बालिका वर्ग की खो-खो में संविलियन विद्यालय पलिया झंडा विजेता और संविलियन विद्यालय शिकारपुर उपविजेता रही।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षा संघ के ब्लॉक मंत्री कुंवरपाल, कोषाध्यक्ष जमाल अख्तर, विजय, मयंक गुप्ता, आयुषी पाराशरी, आशीष गुप्ता, प्रशांत वर्मा, रीता रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें