विजयी छात्रों को सम्मानित करते एसडीएम रिपुदमन सिंह। संवाद
बिल्सी। शुक्रवार को अंबियापुर क्षेत्र के छात्रों की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हैदलपुर स्थित मैदान पर शुरू हुई। पहले दिन का शुभारंभ एसडीएम रिपुदमन सिंह और बीईओ गौतम प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर किया।
सर्वप्रथम 50 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ हुई। इसमें प्रथम स्थान कम्पोजिट विद्यालय हैदलपुर की अंशू ने पाया। द्वितीय स्थान पर प्राथमिक स्कूल सहसपुर की प्रांशी और तृतीय स्थान पर हैदलपुर की नैन्सी रहीं। बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राथमिक स्कूल बमेढ़ के मोहित ने पाया। द्वितीय स्थान पर प्राथमिक स्कूल रघुबर नगला के प्रशांत एवं तृतीय स्थान प्राथमिक स्कूल रमनगला के अंशुल रहे।
इसके अलावा यहां अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। बाद में सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी, किरन सिंह, बीना सिंह, ब्रजभान सिंह, प्रियंका सक्सेना, अर्चना शखधार, सोनू सिंह सागर, अमित शर्मा, मनोज सक्सेना, अजीत रस्तोगी, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।