फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किशोरी का बयान तय करेगा प्रेमी का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। पिछले दिनों लापता किशोरी मिलने के बाद आरोपी पर कार्रवाई के लिए जद्दोजहद शुरू हो गई। किशोरी अपने परिजनों के पास है। सोमवार को उसका बयान ही आरोपी का भविष्य तय करेगा।
विज्ञापन

कस्बे के ही एक मोहल्ला निवासी महिला की 17 वर्षीय किशोरी सात-आठ दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी आसपास इलाके में खोजबीन भी की, लेकिन कहीं पर भी उसका सुराग नहीं मिला। इसके बाद किशोरी की मां ने अज्ञात युवक के खिलाफ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
शनिवार अपराह्न पुलिस को किशोरी मिल गई। उसके साथ मिले युवक के बारे में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने जानकारी की तो वह दूसरे समुदाय का बताया गया। इसे लेकर शनिवार रात तक कोतवाली में गहमागहमी का माहौल बना रहा। रविवार दोपहर से दो तहरीरें भी वायरल हो रहीं हैं।
विज्ञापन

इसमें भी आरोपी का दूसरे समुदाय का होने का दावा किया जा रहा है। इसे लेकर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि किशोरी को अभिरक्षा में लिया जा चुका है। युवक के बारे में जानकारी की जा रही है। किशोरी का लापता करने में उसका हाथ है तो किशोरी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर दी जाएगी।

भाभी को खेत पर छोड़ किशोरी लापता
उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी दो दिन पहले खेत पर जाने के लिए अपनी भाभी के साथ निकली थी। खेत पर चारा काटते समय किशोरी लापता हो गई। जानकारी मिलने पर शाम करीब छह बजे परिजनों ने खोजबीन शुरू की। अगले दिन उसकी चप्पलें खेत में हैंडपंप के पास पड़ी मिलीं। लापता किशोरी की मां ने कोतवाली आकर पुलिस को जानकारी दी। बताया कि उनकी बेटी के पास करीब दो महीना पहले मोबाइल फोन मिला था। मोबाइल कहां से आया, यह भी मां को नहीं पता। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें