उझानी। गांव गडौरा निवासी युवक ने बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इससे उनके अनुयायियों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
डॉ. आंबेडकर अनुयाइयों की संयुक्त हस्ताक्षरित तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि गडौरा निवासी वीरपाल पुत्र झांझन ने बाबा साहेब का फोटो एडिट कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। अनुयाइयों में रामनिवास ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आरोपी वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद कई युवक कोतवाली भी पहुंचे। संवाद