फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चार महीने भी नहीं चली दूसरी प्रेम कहानी, शक से उपजे विवाद ने मिटाई एक जिंदगी

विज्ञापन
गमगीन माहौल में बैठे करन के परिजन। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
बदायूं। बहजोई में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने प्यार के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले प्यार किया फिर शादी रचाई और तकरार होने पर पति पत्नी की जान का दुश्मन बन गया। दोनों के बीच पनपे आपसी विवाद में युवक ने जान दे दी, जबकि युवती जिंदगी मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन

संभल के बहजोई कस्बे के मोहल्ला गंगा बिहार कॉलोनी मुराव टोला में करन अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे, लेकिन उनके रिश्ते में तब दरार आ गई जब पत्नी किसी अन्य से बात करने लगी। सपना इस्लामनगर के गांव छीतरपुर की रहने वाली है। करन के परिवार का आरोप है कि सपना किसी और से भी संबंध रख रही थी। इसलिए करन बेहद नाराज था। उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसलिए उसने पत्नी को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। करन ने पत्नी के गले पर चाकू से हमला किया लेकिन वह बचकर मायके को भागी। करन ने खुद फंदे से लटककर जान दे दी। आपसी समझ और संवाद की कमी के कारण प्यार भरी कहानी का अंत हो गया।

मां ने बेटे की हत्या का लगाया आरोप
करन की मां ने बताया कि शनिवार को वह बहजोई में बेटे के साथ थी। उस समय वह दोनों हंसी-खुसी से रह रहे थे। किसी प्रकार का झगड़ा भी नहीं हुआ था। उसके बाद शाम को वह गांव चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या की गई है। सूचना मिलने पर सुबह उनका दूसरा बेटा और बेटी मौके पर पहुंचे तो दो लोगों को छत से कूदकर भागते हुआ देखा है। सपना 11 साल किसी अन्य युवक के साथ रही थी। उसी युवक ने धमकी दी थी कि मौका मिला तो वह दोनों को मार देगा। यही वजह है कि मेरे बेटे की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया और सपना को भी मारने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर इस्लामनगर नरेश पाल सिंह ने बताया कि युवती गंभीर हालत में मिली है। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बहजोई में घटना हुई है। युवती ने प्रेम विवाह किया था। पति ने घर पर आत्महत्या कर ली है। इसकी जांच बहजोई पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

-
शनिवार को मायके से बुलाकर ले गया था पति

इस्लामनगर। पिछले कुछ दिनों से सपना अपने मायके इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव छीतरपुर में रह रही थी। शनिवार को करन आया और बाइक से उसे बुलाकर ले गया। सपना के परिवार के लोगों का कहना है कि उन्होंने बेटी की हंसी खुशी से विदा किया था। वह करन के साथ खुश थी। उसने कभी इस तरह की बात भी नहीं बताई कि करन उसको मारता पीटता है। शादी के कुछ दिनों के बाद ही सपना ने मायके में आकर रुकना शुरू कर दिया था। सपना अभी कुछ बोल नहीं पा रही है। उसके होश में आने के बाद ही वजह सामने आ सकती है।

बहजोई में किराये के मकान में रहते थे
-सपना अपने पति के साथ बहजोई में किराये के मकान में रहती थी। पति करन कस्बे में ही एक दुकान में काम करता था। शनिवार की शाम को दोनों घर पहुंचे तो करन की मां व बहन घर पर थीं। शाम को दोनों अपने गांव दिलबौरा चली गईं और सपना व करन घर पर रह गए।

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच
बहजोई पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की जांच में सपना को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला करना और खुद फांसी लगाने की बात सामने आई है। पुलिस ने करन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

- बहजोई पुलिस को रविवार सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि मौर्य मोहल्ले में एक युवक ने फांसी लगा ली है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की। सामने आया कि युवक ने अपनी पत्नी के गले पर चाकू से वार कर उसे जान से मारने की कोशिश की। जब वह जान बचाकर भाग निकली तो युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। - अनुकृति शर्मा, एसपी देहात, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें