शाहजहांपुर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण समापन पर प्रशिक्षक सरताज अली
शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल में आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण के तीन दिवसीय उर्दू प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। अंतिम दिन प्राचार्या सोनिया गुप्ता ने प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
जिले के सभी विकास खंड से हुए उर्दू शिक्षकों को प्रशिक्षक ज़ुबैर आलम, ग्यास अहमद, सरताज अली, मोहम्मद नफीस और शबीउल आलम ने उर्दू विषय को रोचक बनाकर पढ़ाए जाने पर जोर दिया। प्राचार्या ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में उर्दू अध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान है। बच्चों का उच्चारण शुद्ध हो तो उर्दू भाषा की मदद से अपने उच्चारण में सुधार ला सकते हैं, साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों को पूरे मनोयोग से कार्य करने और विभाग का नाम ऊंचा करने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण प्रभारी बीएल मौर्य ने कहा कि समाज के कमजोर तबके के लोग अगर अपने बच्चों को विद्यालय भेजते हैं तो उनका विश्वास होता है कि उनका बच्चे को अध्यापक जरूर पढ़ा लिखा कर योग्य इंसान बना देगा। हमें उनके इस विश्वास को बनाए रखना है। प्रवक्ता तेजराम गंगवार, शशांक पांडेय, डॉ.राकेश कुमार पटेल, अतुल कुमार शुक्ला, डॉ. अजीत कुमार मिश्रा, अंजनी भारती आदि मौजूद रहे।