फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा कृषक सहकारिता अभियान से जुड़ें : जेपीएस राठौर

विज्ञापन
शाहजहांपुर में एम-पैक्स ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बोलते सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर। स्रोत:
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक के नमो सभागार में नवगठित बहुद्देशीय सहकारी समितियों के व्यवसाय प्रारंभ करने की एम-पैक्स ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने सहकारिता की सदस्यता महाभियान में जिले में कृषकों से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने एवं सदस्य बनने की अपील की।
विज्ञापन

जनपद में सहकार से समृद्धि योजना के तहत अब तक 28 समितियां गठित की गईं हैं। इनमें से सात समितियां को जिला सहकारी बैंक ने 10 लाख की ऋण सीमा स्वीकृत कर उर्वरक उठान के लिए लाइसेंस वितरण किया।
सितंबर माह में सेवा पखवाड़ा के तहत छह नई समितियां पैक्स कुनिया, मदुरा, शिवपुर खांजी, भटीउरा, बरूआ पट्टी सनायक, धन्यौरा का निबंधन प्रमाणपत्र सहकारिता मंत्री ने दिया। मंत्री ने बताया कि सहकारिता सिर्फ कृषकों के हित साधने का माध्यम ही नहीं बल्कि उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति का साधन बनता है।
विज्ञापन

मंत्री ने तत्काल प्रभाव से सभी नवगठित समितियों को संचालन के लिए दो-दो लाख रुपये वित्तीय सहायता देने के निर्देश दिए। विशिष्ट अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर ने किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने पर जोर दिया।
डीआर बरेली राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उर्वरक एवं ऋण वितरण में जनपद शाहजहांपुर मंडल एवं प्रदेश में प्रथम है। डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, शिल्पी गुप्ता, आलोक कुमार सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, महाप्रबंधक सौरभ द्विवेदी, उपाध्यक्ष अजय प्रजापति, बैंक डायरेक्टर रोशनी, कृष्ण कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें