गढ़िया पैगम्बरपुर व नवादा बदन को हजरतपुर गढ़िया रंगीन शाहजहांपुर के मार्ग से जोड़ने वाले मुख्य
बदायूं। एक साल पहले बाढ़ आने से टूटी करीब चार किलोमीटर की सड़क को लोक निर्माण विभाग ठीक नहीं कराया है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। बुधवार को डीएम अवनीश राय ने बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया किया।
गढ़िया पैगंबरपुर व नवादा बदन को हजरतपुर गढ़िया रंगीन शाहजहांपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बाढ़ के कारण एक साल पहले टूट गया था। अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। लोग जान जोखिम में डालकर उधर से निकलते हैं। एक साल से प्रशासन व जिम्मेदारों ने उसे ठीक नहीहं करवाया। कुछ दिनों बाद फिर से बारिश शुरू होने वाली है।
कोट,
- जो सड़कें चिह्नित की गई थी, उन पर मरम्मत कार्य करा दिए गए हैं। अगर कोई सड़क बाढ़ में कटी है और विभाग उसको चिह्नित नहीं कर सका है तो गांव के लोगों को इसकी शिकायत करनी चाहिए। शिकायत मिलती है तो उसे ठीक कराया जाएगा। - नरेश कुमार, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग