बकायेदारों की संपत्तियां नायब तहसीलदार सृजन यादव की निगरानी में कुर्क की गई। स्रोत प्रशासन
बदायूं। बिसौली क्षेत्र में राजस्व वसूली अभियान के तहत शनिवार को चार बड़े बकायेदारों की अचल संपत्तियों की कुर्की की गई। यह कार्रवाई तहसीलदार विजय शुक्ला के निर्देशन में नायब तहसीलदार सृजन यादव के नेतृत्व में की गई।
नायब तहसीलदार ने बताया कि गांव बेहटा पाठक निवासी अशोक कुमार पर 25,14,603 रुपये, गांव बेहटा पाठक के अवधेश कुमार पर 14,86,408 रुपये, गांव बेहटा पाठक के हरप्रसाद पर 10,96,116 रुपये, कांति देवी के 4,15,382 रुपये आ रहे थे। अभियान में संग्रह अमीन कुंवर पाल, अमीन अनिल कुमार, लेखपाल सतीश शर्मा और पंजाब बैंक रानेट के मैनेजर मौजूद रहे।
नायब तहसीलदार सृजन यादव ने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी बकायेदारों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद