फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देशीय हॉल के लिए पुन: भेजा जाएगा प्रस्ताव, टीम करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय पुस्तकालय में पढ़ने वाले युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में पुस्तकालय में लगभग 100 युवाओं के बैठने की व्यवस्था है, लेकिन बेहतर माहौल और सुविधाओं के चलते यहां आने वाले पाठकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सीमित स्थान के कारण कई बार विद्यार्थियों को बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पास में स्थित राजकीय पुस्तकालय में सुविधाएं बढ़ने के साथ ही युवाओं की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने पुस्तकालय परिसर में बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। इसके साथ ही पुस्तकालय में बाहरी गेट, साइकिल स्टैंड सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की भी मांग की गई है।
यह प्रस्ताव करीब छह माह पूर्व भेजा गया था, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते शासन स्तर से इसे दोबारा संशोधित कर भेजने को कहा गया है। राजकीय पुस्तकालय प्रभारी विकास कुमार मिश्रा के अनुसार इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है। अगले सप्ताह पीडब्ल्यूडी की टीम पुस्तकालय परिसर का निरीक्षण करेगी और मौके पर आवश्यक जांच करेगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद टीम की ओर से निर्माण से संबंधित नया एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इसके आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। पुस्तकालय प्रशासन का मानना है कि बहुउद्देशीय हॉल बनने से न केवल पढ़ाई के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को भी बेहतर वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें