बदायूं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 15 मई से 14 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने बृहस्पतिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र जारी कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।
पत्र में सीडीओ ने कहा कि वर्तमान में योजना की जनपद की प्रगति अपेक्षा अनुरूप नहीं है। ऐसे में जिन पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड इस अभियान में बनाए जाएंगे। सीडीओ ने अभियान की सफलता के लिए जनपद के समस्त सचिवों,पंचायत सचिवों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, कोटेदारों को इस अभियान में सहयोग करने के लिए निर्देशित करने का विभागीय अधिकारियों को पत्र जारी किया है। संवाद