फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अतिक्रमण और जाम की समस्या होगी दूर, पुलिस व व्यापारियों में बनी सहमति

विज्ञापन
एसपी सिटी ने व्यापारियाें के साथ बैठक की। संवाद - फोटो : पार्टी।
विज्ञापन
बदायूं। शहर में अतिक्रमण और बढ़ते जाम की समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन और व्यापारियों के बीच बैठक की गई। बैठक में दोनों पक्षों ने समस्या के स्थायी समाधान और निष्पक्ष कार्यवाही करने पर सहमति जताई। व्यापार मंडल के पदाधिकारी और स्थानीय व्यापारी भी बैठक में शामिल हुए और अपने सुझाव साझा किए। वहीं, शहर में आम लोगों से जुड़ी जाम की समस्या को लेकर अमर उजाला प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ सभी कार्रवाई कानूनी ढांचे में निष्पक्ष रूप से की जाएगी। व्यापारियों को आश्वासन दिया गया कि किसी के साथ भी अनुचित व्यवहार नहीं होगा। इसके साथ ही शहर में जाम की समस्या को कम करने और यातायात को सुचारू बनाने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारी मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासन की पहल का स्वागत किया और कहा कि शहर में साफ-सुथरी व व्यवस्थित व्यवस्था के लिए दोनों पक्षों का सहयोग बेहद जरूरी है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नियमित संवाद और समन्वय के जरिए अतिक्रमण पर निगरानी रखी जाएगी और यदि किसी क्षेत्र में अतिक्रमण पाया जाता है, तो उसे तुरंत हटाया जाएगा।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इससे न केवल व्यापारियों को अपने कामकाज में सुविधा होगी, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी शहर की आवाजाही आसान होगी। पुलिस और व्यापारियों के बीच बनी सहमति से उम्मीद जताई जा रही है कि शहर में अतिक्रमण और जाम की समस्या में कमी आएगी। इस मौके पर सर्वेश गुप्ता ,पवन जैन ,राजेश गुप्ता , अवधेश लड्डा, विनोद गुप्ता, सुधीश गुप्ता, सागर अरोड़ा, शिवशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें