फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तालाब की जमीन पर लेखपाल ने रुकवाया अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। नगर पंंचायत के मरहा तालाब की जमीन पर शुक्रवार को देर रात अवैध रूप से निर्माण कार्य किए जाने की सूचना मिलने पर लेखपाल ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही वहां दोबारा अवैध निर्माण होते पाए जाने पर संबंधितों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

1.997 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले मरहा तालाब पर करीब तीन दशक से कई लोग अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे हैं। तालाब के एक हिस्से पर पक्की चहारदीवारी और मकान बनाकर अवैध कब्जे किए गए हैं। अतिक्रमण करने वालों को नगर पंचायत की ओर से जमीन खाली करने के लिए नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं।
इसके बावजूद अवैध कब्जे नहीं हट सके। यही नहीं, राजस्व विभाग ने वहां इस आशय का चेतावनी बोर्ड भी लगाया है कि शासकीय भूमि पर किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बगैर कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं करेगा। इसके बावजूद कुछ लोगों ने वहां निर्माण कार्य फिर शुरू करा दिया। सूचना पाकर हल्का लेखपाल प्रमोद माथुर ने मामले की जानकारी तहसीलदार को दी। बाद में लेखपाल ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण कार्य रुकवा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें