फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुस्लिम दांव भी काम न आया, मुख्य मुकाबले से बसपा बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बसपा ने मुस्लिम उम्मीदवार उतारा था, पार्टी का उद्देश्य था कि अनुसूचित जाति के साथ मुस्लिम मत जुड़ जाएंगे, इससे जीत का रास्ता साफ हो जाएगा। बदायूं संसदीय सीट पर मुस्लिमों का झुकाव एकतरफा सपा की ओर ही रहा। सपा मुख्य मुकाबले में पहुंची और बसपा बाहर हो गई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक मुस्लिम खां प्रमुख राजनीतिक दलों में अकेले मुस्लिम प्रत्याशी थे। पहले चक्र में ही सपा और भाजपा उम्मीदवारोंं के मुकाबले में पिछड़ गए। जैसे-जैसे गणना आगे बढ़ी तो सपा और भाजपा के मत बढ़े पर बसपा पिछड़ती चली गई। कोई एक ऐसा चक्र नहीं रहा जब बसपा ने किसी को पछाड़ा हो।
बदायूं संसदीय सीट पर बसपा 28 साल से चुनाव नहीं जीत सकी। 1996 और 2009 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रही। साल 1998 व 1999 व 2014 के चुनाव में तीसरे स्थान पर रही, 2019 में बसपा लड़ी नहीं, क्योंकि सपा से गठबंधन था।
विज्ञापन

बसपा ने 2009 के चुनाव में सर्वाधिक 2,01,202 मत पाए थे, तब डीपी यादव उम्मीदवार थे। 2019 के चुनाव में बसपा का सपा से गठबंधन था। 2014 में अकमल खां लड़े थे। तब उन्होंने 1,56,973 मत पाए थे। 2014 के बाद अब मुस्लिम खां लड़े। वह दस साल बाद हाथी के निशान के साथ मैदान में उतरे लेकिन कुछ करिश्मा नहीं कर पाए।
विज्ञापन





कब कितना लड़ी बसपा


साल दल उम्मीदवार प्राप्त मत प्रतिशत
2014
सपा धर्मेंद्र यादव 4,98378 48.5
भाजपा बागीश पाठक 3,32031 32.31
बसपा : अकमल खां 1,56973 15.29


2009
सपा धर्मेंद्र यादव 233744 31.70

बसपा डीपी यादव 201202 27.29
कांग्रेस सलीम इकबाल शेरवानी 1,93834 26.29




2004
सपा सलीम इकबाल शेरवानी 265712 45.03
भाजपा बृजपाल सिंह शाक्य 214389 36.33
बसपा: प्रेमपाल सिंह यादव 75886 12.80
कांग्रेस महबूब हुसैन अंसारी 20359 3.45



1999
सपा सलीम इकबाल शेरवानी 236496 39.15
भाजपा शांति देवी शाक्य 195182 32.31
बसपा बृजपाल सिंह शाक्य 1379096 22.83

1998
सपा सलीम इकबाल शेरवानी 264583 41.83
भाजपा शांति देवी शाक्य 249925 35.56
बसपा बृजपाल सिंह शाक्य 104718 16.56


1996
सपा सलीम इकबाल शेरवानी 198065 37.51
बसपा बृजपाल सिंह शाक्य 152878 28.95
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें