बदायूं। विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर में सपा प्रत्याशी आदित्य यादव को कुल 1,21,480 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य को 81,593 मत प्राप्त हुए। सपा ने इस क्षेत्र में 39,887 मत से बढ़त हासिल की इसी विधानसभा में 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को 9628 मतों की बढ़त ली थी।
इस बार सपा की बढ़त बढ़ गई, जबकि इसी क्षेत्र के बबराला में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वजातीय मतों को जोड़ने के लिए पहुंचे थे। ऐसे ही विधानसभा क्षेत्र सहसवान में सपा को 1,18,310 तथा भाजपा को 82,714 मत मिले। सपा ने भाजपा से 35,596 मतों की बढ़त बनाई। जबकि 2019 के चुनाव में यहां मात्र 14780 मतों से सपा को बढ़त मिली थी।
विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में सपा प्रत्याशी को 76,280 तथा भाजपा को 90,434 मत मिले। यहां से भाजपा ने 14,154 वोटों से बढ़त बनाई, जबकि 2019 के चुनाव में भाजपा की यह बढ़त 23440 मतों से मिली थी। विधानसभा बदायूं में सपा प्रत्याशी को 87,386 जबकि भाजपा को 1,02,952 मत मिले हैं। यहां भाजपा ने 15,566 वोटों से बढ़त ली है, जबकि 2019 में 14151 मतों से बढ़त ली थी। विधानसभा क्षेत्र बिसौली में सपा को 75,596 जबकि भाजपा को 84,266 मत मिले। यहां भाजपा प्रत्याशी को 8,670 मतों से बढ़त मिली है। साल 2019 के चुनाव में यह बढ़त मात्र 5201 की रही थी।