फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नगर पालिका ने सही कराईं शहर मेें बंद पड़ीं स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
शहर में लाइटों को सही करती पालिका की टीम। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर में लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया तो नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया। खबर प्रकाशित होने के बाद पालिका ने शहर की खराब और बंद स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने का काम शुरू कर दिया है। इससे शाम होते ही अंधेरे में डूबने वाले प्रमुख मार्गों और इलाकों में अब रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता था। प्रमुख सड़कों और मार्गों पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अंधेरे के कारण लोगों को हादसे और अन्य घटनाओं का भी डर बना रहता था। स्ट्रीट लाइटों की खराब स्थिति को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पालिका प्रशासन ने समस्या का संज्ञान लेते हुए लाइटों को सही कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। नगर पालिका के ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि लाइटें सही हो जाने से लोगों को अंधेरे में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें