फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मौसम का मिजाज बदला, हल्की बूंदाबांदी और पछुआ हवा से ठंडक

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बूंदाबादीं के बीच जाती नर्स। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बुधवार देर रात अचानक से मौसम ने करवट ले ली। जिलेभर में हल्की बूंदाबांदी के साथ ही पछुआ हवा चल रही है। इससे गलन बढ़ गई है। बृहस्पतिवार दोपहर तक बूंदाबांदी होती रही, जिससे शाम ढलते ही लोगों को सर्दी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

जिले में बुधवार देर रात बादल छाने के बाद हल्की बरसात शुरू हुई जो बृहस्पतिवार दोपहर तक जारी रही। बूंदाबांदी से एक बार फिर सर्दी का एहसास हुआ। इससे मौसम में पूरी तरह से परिवर्तन देखने को मिला। लोग फिर से जैकेट में नजर आए। बारिश के बीच लोगों की सुबह के समय चहल-पहल कम रही, लेकिन दोपहर के समय बाजारों में चहल-पहल बढ़ी।
इस दौरान जिले के कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पछुआ हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में गिरावट के चलते ठंड में भी इजाफा हुआ है। इसके चलते अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें