फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ककराला सीएचसी में कम बिल्सी में सबसे ज्यादा हुई गर्भवतियों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसए) के तहत जिले की सभी सीएचसी व यूपीएचसी में माह की 1,9,16 और 24 तारीख को दिवस मनाया जाता है। इन दिवसों में आने वाले गर्भवतियों की जांच करने के मामले में ककराला सीएचसी में सबसे कम और बिल्सी सीएचसी सबसे ज्यादा है। सीएचओ ने ज्यादा से ज्यादा गर्भवतियों के उपचार करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिलेभर में जून में 23,352 गर्भवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पेशाब, खून, बीपी, हेपेटाइटिस सहित अन्य तरह की जांच की गईं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रसव पूर्व जांच से जोखिम कम हो जाता है। इससे जच्चा और बच्चा दोनों ही सुरक्षित रहते हैं। विभाग के आंकड़े के अनुसार जून में सबसे ज्यादा गर्भवतियों की जांच बिल्सी सीएचसी में 2,781 और सबसे कम ककराला सीएचसी में सिर्फ 84 हुई है। इस पर सीएमओ डा. रामेश्वर मिश्रा ने पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी में होने वाले दिवसों में गर्भवतियों की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को मिले। साथ ही आशाओं को निर्देशित किया है कि गांव-गांंव जाकर गर्भवतियों को लाएं और सीएचसी में जांच करवाएं।
विज्ञापन


-
किस सीएचसी में हुई कितनी गर्भवतियों की हुई जांच

सीएचसी हुई जांच
बिसौली 2620
बिल्सी 2781
उझानी 2253
उसावां 2010
समरेर 1289
जगत 1829
बिनावर 1552

ककराला 84
दातागंज 850

वजीरगंज 322
आसफपुर 1327
कादरचौक 1289
सहसवान 1994
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें