फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: यूपी बोर्ड के प्राइवेट फार्म भरने के लिए बनाए गए 12 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड के प्राइवेट फार्म भरने के लिए 12 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर 5608 परीक्षार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसमें जीआईसी बदायूं में केवल बालक व जीजीआईसी में बालिकाएं आवेदन कर सकती हैं। बाकी केंद्रों पर बालक, बालिका दोनों ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2026 के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्राइवेट परीक्षा फार्म भरने के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। इसके लिए जिले में राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं, राजकीय इंटर कॉलेज नाधा भूड़, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नसीरपुर टप्पा मलसई, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिसौली, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दातागंज, राजकीय हाईस्कूल करनपुर, राजकीय हाईस्कूल जगत, राजकीय हाईस्कूल सतेतीगंजा, राजकीय हाईस्कूल दहेमू, पॅ. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज आर्सिस बर्खिन, पॅ. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज चौडेरा को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर 5608 परीक्षार्थी प्राइवेट फार्म भर सकते हैं। वहीं डीआईओएस लालजी यादव ने बताया कि राजकीय हाईस्कूल जगत में जेल में निरुद्ध बंदी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिसौली, राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं, राजकीय हाईस्कूल जगत में स्थानीय के अलावा विदेशी नागरिक या उत्तर प्रदेश से बाहर का रहने वाले भी प्राइवेट फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें