फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भाजपा जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप से नहीं लगा बाजार

Sun, 18 Jan 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। नगर में अलग से बाजार लगाने को लेकर व्यापारियों ने भारी विरोध किया। डीएम और एसडीएम से भी शिकायत की, लेकिन बाजार लगता रहा तो व्यापारी नेता भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता से मिले और राजस्व की चोरी कर बाजार लगाए जाने की शिकायत दर्ज कराई। भाजपा जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद शनिवार को बाजार नहीं लगा।
विज्ञापन

कस्बे के बिल्सी रोड पर राज्य मार्ग के निकट पिछले लगभग चार शनिवार से एक समुदाय से जुड़े संभल जिले के कुछ माफिया कस्बे में बाजार लगवा रहे थे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यपाल गुप्ता ने इस मामले की शिकायत एसडीएम बिल्सी और डीएम बदायूं से की। तीन बार शिकायत करने के बाद भी बाजार लगना बंद नहीं हुआ तो कस्बे के व्यापारी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे, तब भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर बात की। राजस्व की चोरी हवाला दिया। अवैध फंड के आधार पर बाजार लगाए जाने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की। इसके बाद शनिवार को बाजार नहीं लगाया गया। कस्बे के व्यापारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष समेत व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यपाल गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव पहलवान,सज्जन गुप्ता आदि का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें