फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में दूसरी मंजिल का लिंटर भरभराकर गिरा

Fri, 15 May 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ में बृहस्पतिवार दोपहर एक मकान की दूसरी मंजिल का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय छत के नीचे कोई मौजूद न होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

मोहल्ला नंबर आठ निवासी डॉ. विक्की बाबू के मकान की दूसरी मंजिल का लिंटर अचानक तेज आवाज के साथ नीचे आ गिरा। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े। डॉ. विक्की ने बताया कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य मकान के दूसरे हिस्सों में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अचानक जोरदार आवाज हुई और देखते ही देखते छत नीचे गिर गई। उन्होंने कहा कि यह ईश्वर की कृपा रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा जनहानि हो सकती थी। हादसे में मकान को भारी नुकसान पहुंचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें