बदायूं। सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ने से सराफा बाजार की रौनक फीकी पड़ गई है। ज्वेलर्स का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी के दाम स्थिर रहने के कारण बाजार में अच्छी खरीदारी हो रही थी। ग्राहकों की भीड़ से कारोबार पटरी पर था। प्रधानमंत्री की अपील और आयात शुल्क में बढ़ोतरी के बाद स्थिति बदल गई है।
आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी के दामों में उछाल आया है। महंगे दाम देखकर ग्राहक खरीदारी से पीछे हट रहे हैं। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ा है।व्यापारियों के मुताबिक शादी-विवाह का सीजन होने के बावजूद दुकानों पर ग्राहक कम आ रहे हैं। लोग जरूरी खरीदारी ही कर रहे हैं। छोटे और मझोले ज्वैलर्स सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। बिक्री न होने से कारीगरों को काम मिलना मुश्किल हो गया है। ज्वेलर्स एसोसिएशन जितेन्द्र महाजन ने बताया कि आयात शुल्क बढ़ने से लागत बढ़ गई है, जिसे ग्राहकों पर डालना मजबूरी है। उन्होंने सरकार से आयात शुल्क घटाने की मांग की है। कारोबारियों का कहना है कि अगर जल्द राहत नहीं मिली तो सराफा कारोबार और कारीगरों के सामने संकट खड़ा हो जाएगा।
फोटो- 27
प्रधानमंत्री की अपील के बाद और आयात शुल्क बढ़ने के बाद ग्राहकों की संख्या में कमी आई है, लेकिन एक दो सप्ताह में स्थिति सुधरने की उम्मीद लग रही है।
- सचित प्रकाश वैश्य, सराफा कारोबारी
-
फोटो-41
अभी कारोबार सही चल रहा था। पीएम की अपील के बाद से कारोबार कम हो गया। अब आयात शुल्क बढ़ाने से सोना-चांदी पर दाम बढ़ गए हैं। इससे शोरूम पर ग्राहकों की संख्या कम होने लगी है, ऐसी स्थिति रही तो कारोबार में मुश्किलें बढ़ जाएंगी
प्रमुख वैश्य, सराफा कारोबारी
सचित प्रकाश वैश्य
सचित प्रकाश वैश्य