फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लाइन की कराई मरम्मत, पांच घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। उझानी से नगर क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र को आ रही मुख्य लाइन में रविवार को निगम ने कुछ मरम्मत का कार्य कराया। इसके कारण नगर क्षेत्र की आपूर्ति करीब पांच घंटे ठप रही। इससे पेयजल की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

अवर अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि उझानी-बिल्सी के मध्य स्थित गांव पाल का नगला के निकट मुख्य लाइन पर पेड़ों की टहनियां गिरने से आए दिन फॉल्ट हो रहे थे। इससे नगर क्षेत्र की बिजली आए दिन कई-कई घंटे बाधित हो जाती थी। रविवार को इसकी मरम्मत के लिए लाइन पर कार्य कराया गया। इससे नगर की बिजली पांच घंटे तक ठप रही। शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें