फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवाओं में बढ़ रही ज्यादा नमक खाने की आदत, हाई बीपी और किडनी रोग का खतरा

Sat, 30 May 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बदलती खानपान की आदतें अब युवाओं की सेहत पर भारी पड़ने लगी हैं। जिले में युवाओं के बीच जरूरत से ज्यादा नमक खाने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। इसका असर अब स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में पहले 30-40 मरीज पहुंच रहे थे, वहीं अब यह संख्या 100 के आसपास पहुंच गई है। वहीं, निजी क्लीनिकों में उच्च रक्तचाप और किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के डॉ. आरके वर्मा का कहना है कि जरूरत से कई गुना अधिक नमक का सेवन शरीर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। उनके अनुसार, एक व्यक्ति को पूरे दिन में औसतन पांच ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए, लेकिन आजकल लोग लगभग 20 से 25 ग्राम तक नमक खा रहे हैं। फास्ट फूड, चिप्स, नमकीन, अचार और पैकेट बंद खाद्य पदार्थों में अत्यधिक नमक होने के कारण यह मात्रा लगातार बढ़ रही है। युवाओं में बाहर का खाना और जंक फूड खाने की आदत ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा नमक खाने से सबसे पहले रक्तचाप बढ़ता है। लगातार उच्च रक्तचाप रहने से दिल और दिमाग पर भी असर पड़ता है। इसके अलावा किडनी की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है।
विज्ञापन


डॉ. आरके वर्मा के मुताबिक, किडनी की छन्नियां खराब होने लगती हैं, जिससे शरीर में विषैले पदार्थ जमा होने का खतरा बढ़ जाता है। भोजन में अतिरिक्त नमक डालने से बचना चाहिए। पैकेट बंद और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना जरूरी है।
विज्ञापन


क्या करें

भोजन में सीमित मात्रा में नमक लें।

ताजा और घर का बना भोजन खाएं।

पर्याप्त पानी पीएं।

नियमित व्यायाम करें।

फल और हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाएं।

क्या न करें

ज्यादा नमकीन और फास्ट फूड न खाएं।

खाने के ऊपर से अतिरिक्त नमक न डालें।

पैकेट बंद स्नैक्स का अधिक सेवन न करें।

उच्च रक्तचाप की समस्या को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें