फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य पूरा न होने पर चार विभागाध्यक्षों पर गिरी गाज

Thu, 04 Feb 2016 11:45 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
  जिलाधिकारी शंभू नाथ ने विकास कार्यों पर विशेष ध्यान न देने के कारण जिला उद्यान अधिकारी राम नारायण वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके जादौन का अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरपी यादव के निलंबन तथा विद्युत विभाग प्रथम खंड के अभियंता अतुल कुमार अग्रवाल के विरूद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित सभाकक्ष में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा के दौरान उद्यान विभाग की खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित योजना एवं पशु चिकित्सा विभाग की कामधेनु, मिनी कामधेनु तथा माइक्रो कामधेनु योजना में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न होने पर संबंधित विभागाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं वित्तीय वर्ष 2014-15 में 32 हजार श्रमिकों का पंजीकरण हुआ था, जब कि चालू वित्तीय वर्ष में मात्र 1,734 श्रमिकों का ही पंजीकरण हुआ है। पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारीए और सीडीओ ने श्रम विभाग की सभी योजनाओं की प्रगति के संबंध में श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरपी यादव की क्लास ली। उनकी प्रगति संतोषजनक न होने पर निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजने को कहा। डीएम ने प्रत्येक लोहिया ग्राम में अनिवार्य रूप से सफाई कर्मियों की तैनाती तथा उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जुलाई माह में पौधारोपण करने के लिए लक्ष्य आवंटित करने के निर्देश दिए।
सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा है कि जो अधिकारी अपना विभागीय लक्ष्य पूरा करने में प्रदेश एवरेज से पिछड़ जाएगा, उसके विरुद्ध अवश्य कार्रवाई होगी। उन्होंने किसी न किसी कारण समाजवादी पेंशन रुकने वाले व्यक्तियों को स्थान पर नए लाभार्थियों को चयन अब तक न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें