फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भारोत्तोलन के 56 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद अली बनी विजेता

विज्ञापन
क्रि​​श्चियन हॉयर सेकेंड्री स्कूल आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता ​खिलाड़ी। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
बदायूं। क्रिश्चियन हॉयर सेकेंड्री स्कूल में जिला स्तरीय विद्यालय अंडर 17 व अंडर 19 बालक व बालिका भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बालक भारोत्तोलन में 56 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद अली ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को अंडर 17 बालक वर्ग में खेलते हुए 56 किलोग्राम में क्रिश्चियन हॉयर सेकेंड्री स्कूल के मोहम्मद अली ने प्रथम, 60 किलोग्राम में प्रमोद इंटर काॅलेज के ललतेश, 65 किलोग्राम में चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज के रवि कुमार, 71 किलोग्राम में प्रमोद इंटर काॅलेज के युग बाबू, 79 किलोग्राम में प्रमोद इंटर काॅलेज के लक्ष्य सक्सेना, 88 किलोग्राम में पन्ना लाल इंटर काॅलेज के अजय सक्सेना प्रथम स्थान पर रहे। वहीं, अंडर 19 बालक वर्ग में खेलते हुए 60 किलोग्राम में पन्ना लाल इंटर काॅलेज के विजनेश यादव, 65 किलोग्राम में पन्ना लाल इंटर काॅलेज के दीप चंद, 71 किलोग्राम में प्रमोद इंटर काॅलेज के ध्रुव माहेश्वरी पहले स्थान पर आए। अंडर 17 बालिका वर्ग में खेलते हुए 48 किलोग्राम में प्रमोद इंटर काॅलेज की सेंकी, 53 किलोग्राम में पन्ना लाल इंटर काॅलेज की कुमकुम और अंडर 19 बालिका वर्ग में खेलते हुए 48 किलोग्राम में प्रमोद इंटर काॅलेज की रीतू ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें