फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक साथ उठी दोनों कांवड़ियों की अर्थी, हर आंख नम

विज्ञापन
उसावां के दोनो कांवड़िया दोस्तों की साथ जलती चिंताएं। संवाद
विज्ञापन
उसावां। हरिद्वार से कांवड़ लेने गये उसावां के दो दोस्तों की बिजनौर में हुए सड़क हादसे में जान चली गई थी। रविवार की देर रात शव आने के बाद सोमवार को दोनों दोस्तों का अंतिम संस्कार किया गया। काली माता मंदिर श्मशान घाट पर एक साथ दोनों की चिता जलीं तो हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड एक गूरा बाईपास निवासी अंकित शर्मा उर्फ नरेंद्र व इसी वार्ड के ही मंगल बाजार निवासी रंजीत सिंह शनिवार को शाम पांच बजे एक ही बाइक से गंगाजल लेने हरिद्वार गए थे। उन्हें गांव पटना देवकली के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करना था। घरवालों ने टीका लगाकर दोनों की मंगलमय यात्रा की कामना की थी, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। शनिवार रात पौने दो बजे बिजनौर जिला में मंडावली थाना क्षेत्र के भागुवाला के पास हरिद्वार हाईवे पर बाइक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे अंकित शर्मा व रंजीत सिंह की जान चली गई। सूचना मिलने पर परिजन बिजनौर पहुंचे और देर रात दोनों के शव लेकर घर पहुंचे। हल्की बूंदाबांदी के बीच सोमवार को काली माता मंदिर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंकित को उनके छोटे भाई अंकुल शर्मा ने व रंजीत सिंह को उनके बड़े भाई राजेश सिंह ने मुखाग्नि दी। दोनों के अंतिम संस्कार के समय श्मशान घाट पर मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें