फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान के पहले दिन 12 कनेक्शन काटे

Wed, 16 Mar 2016 11:29 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दस हजार से अधिक बकाया होने पर अब बिजली विभाग बकाएदारों के कनेक्शनों को काट देगा। बुधवार से विभाग की टीम ने क्षेत्र में अपना अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन दो गांवों में 12 लोगों के कनेक्शन काटे गए। इससे बिजली के बड़े बाकीदारों में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन

बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता सीके पटेल ने बताया कि विभाग बकाया अदा न करने वाले लोगों की सूची बना चुका है। अधिकारियों ने अब निर्णय लिया है कि जिस किसी भी उपभोक्ता पर घरेलू कनेक्शन की दस हजार से अधिक बकाया है। उसका तत्काल कनेक्शन काटा जाएगा। साथ ही मौके पर फिर से बिजली चलती मिली, तो उसके खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।  
अभियान के पहले दिन क्षेत्र के गांव जरसैनी और दिधौनी में बाकीदारों के यहां टीम ने छापा मारा। कई उपभोक्ता मौके से खिसक लिए। साथ ही टीम ने इस दौरान करीब 12 लोगों के कनेक्शनों को काटा। टीम में एसडीओ अवनीत प्रताप सिंह, वीके आर्य, जेई मोहम्मद इस्तहार मौजूद रहे। टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में काफी हड़कंप मचा रहा। बताया जाता है कि ये अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें