फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेयजल की पाइपलाइन से नाला चोक, खोदाई के बाद हुआ शुरू

विज्ञापन
नाला चोक होने पर पाइपलाइन बदते पालिका कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
उझानी। अमृत- टू योजना से चल रहे नई पाइपलाइन के काम में खामियों के चलते नागरिकों को दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोड़ के पास बीच नाले में ही पाइपलाइन डाल दी गई। नाला चोक होने से पानी का निकास बंद हो गया। जेसीबी से पाइपलाइन बदले जाने के बाद नाले के पानी का निकास शुरू हो पाया।
विज्ञापन

पंजाबी कॉलोनी की तरफ से स्टेशन रोड की ओर जल निगम कर्मियों ने नई पाइपलाइन डालने का काम तीन दिन पहले शुरू किया था। गली के बाद पाइपलाइन मुख्य नाले के नीचे होकर डाली जानी थी, लेकिन उसे बीच नाले में ही डाल दिया गया। इसके बाद नाला चोक हो गया। घंटाघर चौराहे से अस्पताल मोड़ तक नाले में ओवरफ्लो की नौबत आ गई।
पालिका के सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी ने बताया कि नई पाइपलाइन की गहराई नाले के तल से अधिक होती तो जल निकासी प्रभावित नहीं होती। बृहस्पतिवार को जेसीबी से नाले के आसपास खोदाई कराके पाइपलाइन बदल दी गई है। पाइपलाइन बदले जाने के बाद अपराह्न में करीब तीन बजे नाले के पानी की निकासी की व्यवस्था शुरू हाे गई है।
विज्ञापन


पंखा रोड व गौतमपुरी में लीक हुई पाइपलाइन
जल निगम की देखरेख में नई पाइपलाइन का काम अंतिम चरण में है। पिछले दिनों गौतमपुरी मोहल्ले और पंखा रोड किनारे खोदाई के दौरान पालिका की पाइपलाइन लीक हो गई थी। पालिका कर्मियों ने जल निगम के कारिंदों को अवगत कराया। इसके बाद दोनों स्थानों पर लीकेज का पता लगाकर पाइपों की मरम्मत कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले भी आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर लीकेज के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें