फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लेखपाल 15 मार्च तक गांव में पढ़कर सुनाएंगे जमीनों के अंश, करेंगे सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। खतौनी में खातेदार या सह-खातेदार के अंश गलत दर्ज होने से परेशान किसान और जमीन मालिकों अभी तक काफी परेशान थे। वह इसको सही कराने के लिए लेखपालों के चक्कर लगा रहे थे, ताकि खतौनियों की गलतियां दूर की जा सकें। अब शासन के निर्देश पर 15 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम अरुण कुमार ने बताया कि इसके तहत सभी राजस्व गांवाें में जाकर लेखपाल त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण में संशोधन कराने का काम करेंगे। अगर अंश सही पाया जाएगा तो संबंधित किसान से हस्ताक्षर या अगूठा निशानी लेंगे। अगर कमी पायी जाती है तो किसान से प्रार्थना पत्र लेंगे। उसके बाद में उसमें सुधार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें