फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शीतलहर से कांपा जिला, ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड

Sun, 28 Dec 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
दोपहर एक बजे करीब शहर में वाहनों की लाइट जलाकर जलना पड़ा।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार को दिन में भी पाला गिरने और घना कोहरा छाए रहने से मुश्किलें बढ़ गईं। सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही जिससे यातायात की गति प्रभावित हुई और लोग बेहद सावधानी से सफर करते नजर आए।
विज्ञापन

सुबह से ही जिलेभर में घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर लगातार चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान पहली बार गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में आई इस गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है और लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। कड़ाके की ठंड का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों पर देखा जा रहा है। सुबह और शाम के समय लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। वहीं, बाजारों में ऊनी कपड़ों, हीटर, अलाव और गरम पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, सुबह-शाम ठंडी हवा से बचें और बुजुर्गों व छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे के बने रहने की संभावना जताई है।

फसलाें में लगाए हल्का पानी, करें धुंआ
-पाला और अत्यधिक ठंड का असर फसलों पर भी पड़ने लगा है। खासतौर पर आलू, सरसों, सब्जी और चना जैसी फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि रात के समय हल्की सिंचाई करें ताकि फसलों को पाले से बचाया जा सके। साथ ही खेतों के किनारे धुआं करने से भी तापमान कुछ हद तक नियंत्रित रहता है। किसानों से अपील की गई है कि मौसम पर नजर रखें और समय पर कृषि विभाग से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर एक बजे करीब शहर में वाहनों की लाइट जलाकर जलना पड़ा।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें