फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदहाल बस स्टेशन जल्द नए स्वरूप में आएगा नजर

विज्ञापन
इस पुराने बस स्टैंड का होगा कायाकल्प। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बदहाली झेल रहा बस स्टेशन अब पूरी तरह से नए स्वरूप में नजर आएगा। परिवहन निगम से मंजूरी मिलने के बाद अब फाइल को कैबिनेट में मंजूरी के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद यहां दस करोड़ रुपये की लागत से जर्जर बस स्टैंड के कायाकल्प का कार्य शुरू होगा। इसके बाद यात्रियों को वे सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिनका अनुभव अब तक बड़े महानगरों के बस अड्डों पर ही मिलता है।
विज्ञापन


नए बस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को सबसे ऊपर रखा है। यहां पर वातानुकूलित प्रतीक्षालय (एसी वेटिंग हॉल), डिजिटल टिकट काउंटर, स्वच्छ एवं आधुनिक शौचालय, सुव्यवस्थित कैफेटेरिया और पेयजल की सुविधा, सीसीटीवी से सुरक्षा व्यवस्था, बसों, चारपहिया और दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग जोन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परियोजना में सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पूरे परिसर में हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

शहर की छवि बदलेगी
स्थानीय लोगों का कहना है कि नए बस अड्डे का निर्माण न केवल यात्रियों को राहत देगा, बल्कि शहर की पहचान भी बदल देगा। वर्तमान में जर्जर और अव्यवस्थित बस स्टेशन से यात्रियों को काफी दिक्कतें होती हैं। नये स्वरूप में तैयार बस स्टेशन से बदायूं की छवि स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन केंद्र के रूप में उभरेगी। इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। बस अड्डे पर कैफेटेरिया, दुकानें और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां शुरू होने से छोटे कारोबारियों और दुकानदारों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


ई-चार्जिंग सेंटर बनकर तैयार
बस स्टैंड परिसर में ई-चार्जिंग सेंटर बनकर तैयार हो गया है। नया बस स्टैंड बनाने की तैयारी प्रक्रिया में है, जो बहेड़ी के पास बनाया जाना है। अगर बस स्टैंड बाहर गया तो यह ई-वाहन स्टैंड हो जाएगा।

लंबे समय से लंबित चल रही थी फाइल
स्टैंड के कायाकल्प की फाइल काफी समय से लंबित थी। अब परिवहन निगम की मंजूर मिल गई है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद बजट जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए स्थानीय स्तर से काफी पहल की गई, जिससे अब कायाकल्प होने का रास्ता साफ हो गया है। -राजेश पाठक, एआरएम

इस पुराने बस स्टैंड का होगा कायाकल्प। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें