नववर्ष मिलन एवं स्वागत समारोह में पहुंचे ग्राम्य विकास राज्यमंत्री
राज्यमंत्री ने ओमकार सिंह ने कहा कि सपा जो कहती है, वही करती है। उन्होंने मंत्री बनने का श्रेय जनता को देते हुए सभी का आभार जताया। साथ ही कस्बे चौधरी उल्फत सिंह यादव की मूर्ति स्थापित कराने की घोषणा की। कहा कि सहयोग की भावना से काम करने पर सारे कार्य पूरे होना संभव है। कहा कि शेष बचे एक साल में विकास कार्यों को पूरा करेंगे। गांवों का विकास प्राथमिकता में है।
जिला पंचायत सदस्य दुर्वेश कुमार एवं सुब्हान अहमद खां ने संचालन किया। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी सुनील कुमार, यतेंद्र सक्सेना, प्रदीप कुमार, केपी सिंह, सलीम मियां, हरीओम गुप्ता, सुनील कुमार, अवधेश कुमार, हाजी इरफान, महेशपाल सिंह, शानू चौधरी, माधुरी यादव, ओंकार सिंह, नरेशपाल सिंह, सुधीर कुमार, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।