फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर स्कूल ताइक्वांडो में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

Sat, 09 Jan 2016 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन जुटे सहसवान, बदायूं समेत कई स्कूलों के विद्यार्थी
विज्ञापन


ताइक्वांडो चैंपियपशिप की शुरूआत शनिवार पूर्वाह्न सुहाग पैलेस में हुई। मुख्य अतिथि डॉ. नईमउद्दीन और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने प्रतिभागियों को ताइक्वांडो के प्रशिक्षण के बाद होने वाले फायदे गिनाए। कहा कि लड़कियों को खासकर आत्मरक्षा के लिए इसका प्रशिक्षण लेना चाहिए। पहले दिन स्थानीय कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, जरीफनगर और सहसवान क्षेत्र के स्कूलों के अलावा बदायूं के दो स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर प्रशिक्षक अजयपाल सिंह से ताइक्वांडो के गुर सीखे।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने बचाव की मुद्रा में प्रदर्शन करके दिखाया। हरविलास कॉलेज के छात्रों का जौहर देखने को भी मिला। प्रशिक्षण के बाद ही चैंपियन प्रतिभागियों के नामों का एलान किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व क्रीड़ाधिकारी सुभाषचंद्र मिनोचा, कस्तूरबा विद्यालयों की जिला कोआर्डिनेटर सीमा रानी, किशनचंद्र शर्मा और रामसरन मौर्य आदि ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें