फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवरगांव के दो युवकों की हापुड़ में मौत

Fri, 26 Feb 2016 10:56 PM IST
कुंवरगांव।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के दो युवकों की हापुड़ में सड़क हादसे में मौत हो गई। उनका एक साथी घायल हो गया। हादसा शुक्रवार तड़के हुआ। खबर मिलने के बाद उनके परिवार वाले शव लेने हापुड़ रवाना हो गए हैं। देर शाम तक शव यहां नहीं पहुंच सके थे। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कुंवरगांव निवासी भास्कर शर्मा (28) पुत्र गोपाली दिल्ली में नौकरी करते थे। हाल ही में भास्कर घर आए थे। गुरुवार रात कस्बे के वार्ड नंबर छह निवासी शरद शंखधार (25) पुत्र अचल शंखधार और संजू सिंह (27) पुत्र वीरपाल सिंह के साथ भास्कर अपनी सेंट्रो कार से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। शरद और संजू भी उनके साथ कार में थे। ये दोनों नौकरी की तलाश में दिल्ली जा रहे थे। शुक्रवार तड़के हापुड़ में इनकी कार हाइवे पर ट्रक से टकरा गई। हादसे में शरद और संजू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भास्कर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही घरों में कोहराम मच गया। शरद और संजू सिंह के परिवार वाले शव लेने के लिए हापुड़ रवाना हो गए हैं। रिटायर्ड फौजी भास्कर के पिता भी हापुड़ रवाना हो गए हैं। शुक्रवार देर शाम तक भास्कर और संजू के शव यहां नहीं पहुंच सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें