ग्रेड-पे 4800 की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा किया जा रहा आंदोलन आज नौवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान दो मार्च से बेमियादी हड़ताल का एलान किया गया।
इस बीच ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के निरीक्षण भवन में आहूत बैठक में महासंघ अध्यक्ष एके मिश्र ने कहा कि सभी जूनियर्स इंजीनियर्स कार्य बहिष्कार कर रहे हैं, कोई भी जूनियर्स इंजीनियर्स किसी भी प्रकार का कार्य नहीं कर रहा है। जबकि कुछ ठेकेदार यह कहकर भ्रम फैला रहे हैं कि जूनियर इंजीनियर्स जबरदस्ती कार्य बंद करा रहे हैं। डिप्लोमा इंजीनियर्स स्वयं कार्य बहिष्कार पर हैं। इस दौरान किए गए कार्य की गुणवत्ता नियंत्रण और भुगतान की जिम्मेदारी जूनियर इंजीनिसयर्स की नहीं होगी। जो अधिकारी कार्य करा रहे हैं, वही उसके भुगतान के जिम्मेदार होंगे।
जिला सचिव, इंजीनियर राजवीर सिंह ने कहा कि कि सरकार की ओर से 4800 ग्रेड-पे शासनादेश जारी न होने पर दो मार्च से प्रदेश स्तर पर हड़ताल की जाएगी। नगर पालिका परिषद के इंजीनियर राजीव शर्मा ने कहा कि शासनादेशों का उल्लंघन करते हुए कुछ अन्य विभागों के जूनियर्स इंजीनियर्स अवैध रूप से नगर पालिका और डूडा में कार्य कर रहे हैं,जबकि नगर पालिका और निकायों में वर्तमान में छह जूनियर इंजीनियर्स कार्यरत हैं। बैठक में इंजीनियर यादराम गंगवार, पिंटू मौर्या, अनिल शर्मा, सुनील वर्मा, वीवी सिंह, नेपाली बाबू, एमसी पांडेय, सीपी सिंह आदि थे।े