फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ससुर पर जानलेवा हमला करने वाली पुत्रवधू भेजी गई जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। इमलिया गांव में पांच बीघा जमीन के लालच में ससुर पर किए गए जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने आरोपी पुत्रवधू जयंती (22) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में हल्का दरोगा सुखेन्द्र पाल सिंह, आरक्षी अनुज कुमार और महिला आरक्षी दामिनी शामिल रहीं। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
थानाध्यक्ष राजेश कौशिक के अनुसार, जमीन हड़पने की नीयत से की गई इस वारदात में आरोपी महिला ने अपने परिचित रोहित उर्फ बुधिया के साथ मिलकर ससुर महताब पर हमला किया था। दूसरा आरोपी रोहित उर्फ बुधिया फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



मां के अपराध की छाया में जेल पहुंची एक साल की मासूम
कुंवरगांव। जमीन विवाद में ससुर पर जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई पुत्रवधू जयंती (22) के साथ उसकी एक साल की मासूम बेटी भी जेल पहुंची है। बताया गया है कि आरोपी महिला की बेटी अभी दूधमुंही है और उसकी देखभाल के लिए परिवार का कोई अन्य सदस्य सामने नहीं आया। ऐसी स्थिति में कानूनी प्रावधानों के तहत बच्ची को मां के साथ ही जेल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें