फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 125 दिन रोजगार गारंटी, ग्रामीण भारत को नई दिशा

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबो​धित करते भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य। स्रोत- भाजपा
विज्ञापन
दहगवां। विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी-जी-राम-जी) के अंतर्गत ग्राम भोयस में श्रमिक व किसान चौपाल लगी।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि एनडीए सरकार की सोच पूरी तरह स्पष्ट है कि गांव, गरीब, किसान और श्रमिक को मजबूत किए बिना विकसित भारत का सपना साकार नहीं हो सकता। इसी उद्देश्य से विकसित भारत-जी-राम-जी मिशन लागू किया गया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका को नई मजबूती मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विकसित भारत-जी-राम-जी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिनों तक रोजगार की गारंटी दी जा रही है। यदि किसी कारणवश कार्य उपलब्ध नहीं होता है तो बेरोजगारी भत्ते की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। यह पहल श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, अनुज माहेश्वरी,परमवीर शाक्य, पीयूष माहेश्वरी, सुभाष गौड़, अनुराग दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें