फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पानी में डूबी फसल का कराया जाएगा आकलन, डीएम ने किया आश्वस्त

विज्ञापन
बाढ़ में प्रभावित क्षेत्र में अ​धिकारियों व ग्रामीणों से जानकारी लेते डीएम। स्रोत: प्रशासन - फोटो : samvad
विज्ञापन
बदायूं। डीएम अवनीश राय ने बृहस्पतिवार को सहसवान तहसील के ग्राम नगला खागी, ग्राम भमरौलिया व ग्राम गिरधारी नगला का निरीक्षण किया। उन्होंने डूबी फसल का आंकलन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि उनको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने गांवों संचालित स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया। चिकित्सकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्रामवासी को उचित दवाएं दी जाए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया की फसल बीमा कराया जाए। फसल से हुए नुकसान का आंकलन भी कराया जाए। डीएम ने प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण कराने के लिए तहसील के अधिकारियों व खाद एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं, बीमार व्यक्तियों व बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाए। कहा कि अगर उन्हें कोई सूचना देनी है या सहायता चाहिए तो वह सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम नंबर 05832-451362 व कलक्ट्रेट स्थित आईसीसीसी के कंट्रोल रूम नंबर 7505395940, 7505389289 व 05832-266052 पर संपर्क कर सकते हैं। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित हैं।

844 लोग ही हो रहे प्रभावित
उप जिलाधिकारी सहसवान प्रेमपाल सिंह ने बताया कि ग्राम खागी नगला में 113 परिवागों के 478 लोग, भमरौलिया में 28 परिवारों के 86 लोग वहीं और गिरधारी नगला में 73 परिवारों के 280 लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें