रिट पर हुई सुनवाई, फैसला आने का इंतजार
जिले के सीडीओ का स्टेनो कौन होगा, इस बारे में अब हाईकोर्ट तय करेगा। इस मामले में हाईकोर्ट में एक रिट दायर की गई थी, जिस पर मंगलवार को सुनवाई की गई। इस मामले में निर्णय आने के बाद ही सीडीओ के स्टेनो पद पर कौन रहेगा। यह तय हो जाएगा। फिलहाल दोनों ही पक्ष हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
जिले में सियासी भूचाल आने के बाद एक माननीय के नजदीकी कर्मचारियों पर भी गाज गिरी थी। इसी क्रम में मूल रूप से डीआरडीए के लिपिक सीडीओ के स्टेनो रहे मोहम्मद फहीम अली रिजवी को भी दो अगस्त को दातागंज ब्लाक में संबद्ध कर दिया था। इसके बाद चार अगस्त को इस्लामनगर में अटैच किया गया था, तब से फहीम रिजवी मेडिकल लीव पर चले गए थेे। उनके स्थान पर मोहन कुमार को स्टेनो बनाया गया था। इस मामले में फहीम ने हाईकोर्ट में रिट डाली गई थी। वहीं, प्रशासन की ओर से भी रिट डाली गई थी, जिसकी सुनवाई हाईकोर्ट में मंगलवार को हुई। इस मामले में फहीम रिजवी का कहना है कि उनकी वकील से कोई बात नहीं हो सकी इसलिए कुछ बता नहीं सकता।
------
हाईकोर्ट में लगाई गई अर्जी के मामले में अधिवक्ता ने जो प्रपत्र मांगे थे, उन्हें भेज दिया गया है। वहां क्या हुआ, अभी इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। माननीय हाईकोर्ट का जो भी निर्णय होगा, उसका पालन किया जाएगा।
-अच्छेलाल सिंह यादव, सीडीओ