फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिंद बाबा स्थल का निर्माण कार्य बजट के अभाव में रुका

विज्ञापन
जिंद मंदिर में कुर्सी बनाई गई। संवाद
विज्ञापन
बदायूं/उसहैत। क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिंद बाबा मंदिर का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार शुरू कराया गया है। अब यह महत्वपूर्ण परियोजना बजट के अभाव में रुकी पड़ी है। करीब 1.37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस धार्मिक स्थल का काम लगभग 45 प्रतिशत ही आगे बढ़ पाया है।
विज्ञापन

उसहैत में पर्यटन विभाग की ओर से जिंद मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। शासन ने प्रारंभिक चरण में 60 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की थी। इसी राशि में मुख्य सड़क से मंदिर तक सड़क निर्माण, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच, चहारदीवारी का आंशिक निर्माण, हॉल की नींव और इंटरलॉकिंग का कुछ हिस्सा तैयार कराया गया, लेकिन जैसे ही यह धन समाप्त हुआ निर्माण कार्य बीच में ही रुक गया।
स्थानीय रमेश और सोनू का कहना है कि जिंद बाबा स्थल क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। निर्माण अधूरा रहने से न तो श्रद्धालुओं को समुचित सुविधाएं मिल पा रहीं हैं और न ही पर्यटन को अपेक्षित गति मिल रही है। इंटरलॉकिंग का शेष हिस्सा, हॉल की फिनिशिंग, परिसर में लाइटिंग, पानी की पाइपलाइन और आंतरिक व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण काम अब भी अधूरे हैं। काम की रफ्तार थमने से लोगों में निराशा भी बढ़ी है।
विज्ञापन


मुख्य रोड से मंदिर तक बनाई सड़क
उसहैत में जिंद बाबा मंदिर तक जाने वाली रोड बेहद खराब है। शासन की ओर जारी धनराशि के बाद में सबसे पहले सड़क का निर्माण कराया गया है। इसमें मुख्य रोड से मंदिर तक सीसी रोड नाली समेत बनाई गई। इससे लोगों को अब मंदिर आने-जाने में आसानी होने लगी है।

जिंद मंदिर में कुर्सी बनाई गई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें