फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भगवान परशुराम की शोभायात्रा में दिखा क्रांतिकारी रंग

विज्ञापन
परशुराम शोभायात्रा में शामिल काली का अखाड़ा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर में भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान निकाली गई भव्य शोभायात्रा में क्रांतिकारियों का भी रंग दिखाई दिया। शोभा यात्रा में भगवान परशुराम की झांकी के साथ चंद्रशेखर आजाद और लक्ष्मीबाई घोड़े पर सवार दिखीं। भगवान परशुराम की मूर्ति पर दुग्धाभिषेक कराया गया। हवन पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही ब्राह्मण धर्मशाला में विभिन्न कार्यक्रम शुरू हो गए। सुबह भगवान परशुराम चौक स्थित प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया। आचार्य रमाकांत शर्मा ने राहुल मधु चौबे की यजमानी में हवन पूजन हुआ और सहभोज कराया गया। सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान परशुराम के जीवन से सीख लेने का आह्वान किया गया। बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा में विभिन्न स्कूलों की झांकियां शामिल रहीं।
शोभायात्रा धर्मशाला से प्रारंभ होकर गोपी चौक, हलवाई चौक, रजी चौक, कश्मीरी चौक, गांधी ग्राउंड होते हुए धर्मशाला पर संपन्न हुई। शुभारंभ आचार्य विश्वेश्वरी देवी व उनकी टीम ने स्वस्ति वाचन और पंकज शर्मा के शंखनाद से किया गया। नारियल भी फोड़ा गया। इस दौरान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक आरके शर्मा, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, मंत्री राजेश शर्मा, समिति के अध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडेय, क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

उघैती में भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, नाग-नागिन, काली आखाड़ा, हनुमानजी, गोपिकाओं के साथ बाल-कृष्ण की झांकियां प्रमुख रहीं। ककराला से शुरू होकर शोभायात्रा महजुदा, रियोनाई, खितौरा, सराय सांवल, लोथर, महानगर, उघैती, ईखखेड़ा और करियामाई होते हुए सोरहा के मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रतीकात्मक स्वरूप पर पुष्प वर्षा की। समिति के राम प्रकाश पाठक, वीरेंद्र पाठक, शिवम पाठक, संचित पाठक आदि थे।


जयंती पर हुआ सुंदरकांड
वजीरगंज ब्लॉक के गांव नदवारी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हवन-पूजन के साथ सुंदर कांड पाठ किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नदवारी पवन कांत पाठक, अध्यक्ष केशव पाठक, ईलू शंखधार, शिवम मिश्रा, दीपांशु शर्मा, गोलू गौतम, गोपाल पाठक आदि उपस्थित रहे ।
-
किया शरबत वितरण
सैदपुर। कस्बा सैदपुर के महेश चौक पर युवाओं ने शरबत का वितरण किया। कहा कि राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए इसका वितरण किया गया। इस मौके पर मोहित शर्मा, राजीव पाराशरी, दीपू सक्सेना, शशांक शर्मा, आशीष देव मिश्रा व बिट्टू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। संवाद

परशुराम शोभायात्रा में शामिल काली का अखाड़ा। संवाद

परशुराम शोभायात्रा में शामिल काली का अखाड़ा। संवाद

परशुराम शोभायात्रा में शामिल काली का अखाड़ा। संवाद

परशुराम शोभायात्रा में शामिल काली का अखाड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें