फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कांवड़ यात्रा में बिगड़ी वजीरगंज के युवक की हालत

विज्ञापन
उझानी अस्पताल में भर्ती कांवड़िया। संवाद
विज्ञापन
उझानी। कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार सुबह में वजीरगंज निवासी युवक की हालत बिगड़ गई। बेचैनी होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। बाद में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वजीरगंज के गांव निमठौली निवासी जीवनलाल (20) पुत्र राजवीर ने कछला गंगाघाट से अपने दोस्तों की टोली के साथ कांवड़ यात्रा शुरू की। लौटते में वह टोली के साथ वितरोई मोड़ के पास तक आ पाए थे कि अचानक ही बेचैनी होने पर वह गश खाकर सड़क पर गिर पड़े। एंबुलेंस के जरिये उन्हें अस्पताल लाया गया। साथी कांवड़ियों में सत्यपाल और अंकुश ने बताया कि रास्ते में उन्होंने जलजीरा पी लिया था। इसके बाद ही उनकी हालत बिगड़ी है। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकुमार गंगवार ने बताया कि जीवनलाल को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा अपराह्न करीब तीन बजे बदायूं रोड पर बाइक की टक्कर से अलापुर थानाक्षेत्र के गांव गोदाईनगला निवासी हंसराज (25) पुत्र वेदराम घायल हो गए। वह कांवड़ लेकर कछला से लौट रहे रहे थे। बाइक सवार ककराला निवासी शाहरूख के भी घायल होने की सूचना है। पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में लेने के बाद घायल कांवड़िया का प्राथमिक उपचार कराया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

उझानी अस्पताल में भर्ती कांवड़िया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें