फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रेमिका से मिलने आए युवक को ड्रोन उड़ाने वाला समझकर पीटा, किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
संदिग्ध ड्रोन उडाने वाला ग्रामीणों की गिरफ्त में। संवाद
विज्ञापन
वजीरगंज। प्रेमिका से मिलने पपगांव आए युवक और उसके साथियों को ग्रामीणों ने ड्रोन उड़ाने वाला समझकर पीटा। उसके बाद उनको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एक का शांति भंग में चालान किया। जबकि दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


गांव बगरैन में पिछले दिनों रात करीब 11 बजे एक साथ छह ड्रोन उड़ते देखे गए थे। उस दिन से आसपास के क्षेत्र में दहशत है। रात करीब 11 बजे क्षेत्र के गांव पपगांव में कार सवार कुछ लोग देखे गए। वह एक घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। शोर होने के बाद कार सवार लोग भाग निकले। सूचना पर आई पुलिस ने लोगों से जानकारी ली। उसके बाद रात करीब तीन बजे कार सवार लोग बगरैन से बरीपुरा जाने वाले मार्ग पर एक बंद पड़े भट्टे के पास पहुंचे थे। यहां खेतों की रखवाली कर रहे किसानों ने उनको ड्रोन उड़ाने वाला चोर समझा और घेराबंदी करके एक को मौके से पकड़ लिया। जबकि दो लोग भाग गए। किसानों ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस चौकी बगरैन भेज दिया। पुलिस भागे दो लोगों की तलाश में जुट गई। उसके बाद करीब चार बजे भट्टे से ग्रामीणों ने एक और युवक को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान तीसरा युवक भी एक खेत से निकला तो उसे भी पकड़ लिया और पीटा। ग्रामीणों ने उनको पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रेमिका से गया था मिलने
पकड़ा गया युवक बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव खेराती नगला का रामवीर है। वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गांव पपगांव शुक्रवार रात कार से गया था। देखते ही गांव के लोगों ने शोर मचा दिया तो वह कार लेकर वहां से भाग निकले। बरीपुरा बगरैन रोड पर भट्टे के पास लघुशंका करने को रुके तो किसानों ने पकड़ लिया। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने बताया कि युवकों का शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन


ड्रोन उड़ाने के शक में युवक दबोचा

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अढ़ौली में शुक्रवार रात ड्रोन उड़ने का शोर मचा तो लोग घरों से बाहर निकल आए। उसी दौरान एक युवक को घूमते समय दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने खुद को बिल्सी के गांव सिरासौल का निवासी बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मोबाइल फोन से जुड़े उपकरण भी मिले। इसके बाद युवक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। इसे लेकर दरोगा रवेंद्र सिंह सिंह ने बताया कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसे सिर्फ शक के आधार पर पकड़ लिया गया था। शनिवार दोपहर उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। संवाद
-
भटौली के आसपास देखे गए ड्रोन, खौफ में ग्रामीण

दातागंज। क्षेत्र के गांव भटौली में चार ड्रोनों ने लोगों की नींद उड़ा दी। कुछ छतों पर तो कुछ सड़कों पर पहरा देते रहे। यही हाल पड़ोस के गांवों का ही रहा। सूचना पर आई पुलिस ने ग्रामीणों को सावधान रहने की कहकर चली गई। गांवों में ड्रोनों की दहशत बरकरार है। गांव भटौली के अलावा बसेला, मानकपुर, थरेली, उगनपुर गांवों में ड्रोन देखे जाने से ग्रामीणों में खौफ बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें